चतरा जिले को जैविक खेती के क्षेत्र में विकास किया जायेगा : डीसी

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने गुरुवार को करमा स्थित सेवाल रोड में जैविक संसाधन केंद्र का उदघाटन किया

विज्ञापन

मयूरहंड. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने गुरुवार को करमा स्थित सेवाल रोड में जैविक संसाधन केंद्र का उदघाटन किया. इसके बाद जैविक खाद्य उत्पादन संसाधन का जायजा लिया. केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया. इस मौके पर डीसी ने कहा कि कृषि कार्य के लिये रासायनिक खाद्य नुकसानदायक व जैविक खाद्य फायदेमंद है. जैविक खाद्य से खेत का उर्वरक शक्ति बढ़ती है. चतरा जिले को जैविक खेती (ऑर्गेनिक हब) के क्षेत्र में विकसित करेंगे. जिले के सभी प्रखंडों में यह जैविक केंद्र खुले, इसके लिये प्रयास करुंगी. केंद्र को और अधिक विकसित करने व रोजगार से जोड़ने के लिये प्रशिक्षण के लिये भेजा जायेगा. मल्टीपल रिसोर्स पर कार्य होंगे, तभी आर्थिक आमदनी बढ़ेगी. करमा की महिलाएं ने इस क्षेत्र में अलग पहचान बनायी है. यहां की महिलाएं जिले की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक हैं. जैविक संसाधन केंद्र में वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट, शिवांश व जीवामृत, जैविक कीटनाशक में निमास्त्र, ब्रामस्त्र, अग्निआस्त्र, मठास्थ व पौधपोषण में नींबू, अंडा-टॉनिक व बहुबीज मिश्रण का उत्पादन किया जायेगा. केंद्र का संचालक उद्यमी अनिता कुमारी है. मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, मुखिया रामनाथ यादव के अलावा रामभरोस यादव, जेएसएलपीएस के प्रेम शंकर, प्रिंस कुमार, मीरा सिंह, पंकज गुप्ता, सर्वेश कुमार, सतीश कुमार,कुलदीप बड़ाई, नीरज कुमार, धनंजय कुमार समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola