गांवोें में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग

मुखिया ने बताया कि सरकार के उप सचिव ने उपायुक्त को पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है.
लावालौंग. प्रखंड की कोलकोले पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साव के नेतृत्व में कई लोग सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने रांची पहुंचे. मुख्यमंत्री नहीं रहने के कारण सरकार के उप सचिव घनश्याम प्रसाद सिंह से मिल कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें पंचायत के भुषाड़, मधवा, शांभे, लेंबोडीह, विशनपुर, सेरका समेत कई गांवों में सड़क, बिजली व नेटवर्क नहीं होने की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क व बिजली नहीं रहने से आज भी गांव के लोग 19वीं सदी में जी रहे हैं. नेटवर्क नहीं रहने के कारण अपने रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रहे हैं. देश-दुनिया से कटे रहते है. मुखिया ने बताया कि सरकार के उप सचिव ने उपायुक्त को पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. मौके पर रोहित कुमार, वाल्मीकि कुमार, धीरजू कुमार, अभय कुमार समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




