सरना धर्मकोड लागू करने की मांग, झामुमो का धरना

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 28 May 2025 4:01 PM

विज्ञापन

केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है

विज्ञापन

चतरा. सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना की अध्यक्षता झामुमो नेता पंकज प्रजापति ने की. संचालन मनोज कुमार चंद्रा ने किया. धरना के बाद कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल राष्ट्रपति के नाम उपयुक्त को ज्ञापन सौंपा. जिसमें कहा है कि झारखंड सरकार ने पूर्व में ही विधानसभा से सरना कोड का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के में सरना कोड का कॉलम नहीं बनाया गया है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक जातीय जनगणना में सरना धर्म को लागू नहीं किया जाता, विरोध जारी रहेगा. इसी संबंध में चार जून को रांची में आयोजित विशाल रैली में चतरा से काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे. झामुमो नेता मनोज चंद्रा ने कहा कि जब तक सरना धर्मकोड लागू नहीं हो जाता, विरोध जारी रहेगा. धरना को कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों के हित को लेकर कार्य कर रही है. झारखंड सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचने का काम कर रही है. लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. महिलाओं का सम्मान, रोजगार उपलब्ध करा रही है. युवाओं को रोजगार व खेलकूद से जोड़ कर आगे बढ़ाने का काम हो रहा है. लेकिन केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. मौके पर इकरामुल हक, मुखिया पुरान राम, गिरधारी यादव, सलीम अख्तर, अमरदीप प्रसाद, पवन साहू, देवनंदन साहू रामटहाल तुरी, परमेश्वर दांगी, मनोज दांगी, सुधीर साव, प्रकाश यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola