डीसी से टेंडर की तिथि बढ़ाने की मांग
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

दोनों का टेंडर समाप्त होने के 20 दिन पूर्व टेंडर कराने की मांग की है
विज्ञापन
चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने उपायुक्त को आवेदन देकर बस पड़ाव व भारी वाहनों के प्रवेश शुल्क वसूली का बंदोबस्ती टेंडर की तिथि बढ़ाने की मांग की है. बताया कि चतरा बस पड़ाव व नगर क्षेत्र में बाहरी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश शुल्क की टेंडर की तिथि पांच जून को निर्धारित की गयी है. जबकि दोनों बंदोबस्ती 16 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2026 तक एक वर्ष के लिए की गयी थी, जिसमें अभी लगभग 45 दिनों का समय बचा हुआ है. दोनों का टेंडर समाप्त होने के 20 दिन पूर्व टेंडर कराने की मांग की है. इस पर उपायुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.
पुरैनिया तालाब की साफ-सफाई की गयी
चतरा. शहर के पुरैनिया तालाब की साफ-सफाई मंगलवार को हुई. इस दौरान तालाब में जमा कचरा, जलकुंभी व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया. साथ ही तालाब के आसपास साफ-सफाई की गयी. वार्ड पार्षद पूनम कुमारी ने कहा कि तालाब की नियमित साफ-सफाई करायी जायेगी. उन्होंने लोगों से तालाब और इसके आसपास कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने की अपील की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










