नावाडीह के लिए अलग फीडर बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
नावाडीह के लिए अलग फीडर बनाने की मांग

एक फीडर होने के कारण हमेशा बिजली बाधित होती रहती है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर अलग फीडर चालू करने की मांग की. साथ ही कहा है कि गांव में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया गया है, लेकिन नावाडीह बाजोबार का अलग फीडर नहीं होने के कारण यहां के उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिलती है. एक फीडर होने के कारण हमेशा बिजली बाधित होती रहती है. इसकी प्रतिलिपि सहायक अभियंता को भी दी है. मांग करने वालों में मुखिया कंचन देवी, उप प्रमुख संगीता कुमारी, पंसस बसंती देवी, गणेश दांगी, नरेश कुमार, धुपाल प्रसाद, तारकेश्वर राणा, मोती दांगी, विष्णु कुमार, आनंद कुमार, गोपाल दांगी, नीतेश कुमार दांगी, विजय दांगी, राकेश कुमार शर्मा समेत कई शामिल हैं. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता राकेश सिंह ने कहा कि 10 दिनों के अंदर नावाडीह को अलग फीडर चालू कर नियमित बिजली आपूर्ति की जायेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola