पांच जून से ट्रांसपोर्टिंग व लोडिंग कार्य बंद कराने का निर्णय
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 30 May 2026 8:57 PM
हांडु गांव के विस्थापित रैयत व ग्रामीणों की बैठक
: हांडु गांव के विस्थापित रैयत व ग्रामीणों की बैठक टंडवा. टंडवा प्रखंड के हांडु गांव के विस्थापित रैयत व ग्रामीणों की बैठक शनिवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी रघुनाथ गंझू ने की. बैठक में पांच जून से शिवपुर रेलवे साइडिंग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी एनसीसी व वेरिएंट के ट्रांसपोर्टिंग व लोडिंग कार्य को बंद कराने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक स्थानीय युवकों को रोजगार, प्रदूषण नियंत्रण की स्थायी व्यवस्था व विस्थापित परिवारों का अधिकार सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. विस्थापित नेता उमेश कुमार ने बताया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण व जनहित में किया जायेगा. आंदोलन काे मिश्रौल मुखिया सह इंटक के सिमरिया अनुमंडल प्रभारी सुबेश राम ने समर्थन दिया है. संचालन समाजसेवी लखन गंझू ने किया. मौके पर सहादेव गंझू, कामेश्वर गंझू, राजेश गंझू, महेंद्र गंझू, दीपक गंझू, लोकनाथ गंझू, अर्जुन गंझू, त्रिवेणी गंझू, विकास गंझू समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










