आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय

थाना परिसर में बुधवार को ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

हंटरगंज. थाना परिसर में बुधवार को ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप व संचालन थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया. इस दौरान सभी पर्व शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. पदाधिकारियों ने त्योहार के दौरान अफवाहो पर ध्यान नहीं देने की बात कही, किसी तरह की सूचना पुलिस को देने की बात कही. थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंगियो व असामाजिक तत्वो पर नजर रखी जायेगी. बैठक में जिप सदस्य सुरेश पासवान, प्रभु दयाल यादव, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, मो मशीर आलम, वकील खान, मुखिया बृजकिशोर सिंह, चैतू यादव, समरेश सिंह, पिंटू सिंह, विसुंधरी सोव, कालेश्वर यादव, एसआई भोला यादव, सुनील दुबे, रणजीत सिंह, अजय महतो समेत अन्य उपस्थित थे. पूजा में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी प्रतापपुर. थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीओ विकास कुमार टुडू व संचालन सिदकी मुखिया सुरेश राम ने किया. बैठक में रूटचार्ट की जानकारी ली गयी. रामनवमी, ईद व सरहुल आपसी भाईचारगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. जुलूस व पूजा में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. मौके पर एसआई जुबरैल गुडिया, सअनि श्रीराम, जयकुमार सिंह, विनोद तिवारी, संमुख यादव, राजन गुप्ता, मुखिया विरेंद्र यादव, मनीष सिंह समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola