ePaper

शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय

Updated at : 21 Jan 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय

सदर थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी अनिल कुमार व संचालन थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने की. बैठक में सरस्वती पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. सीओ ने दोनों समुदाय के लोगों से सरस्वती पूजा आपसी प्रेम व भाईचारगी के साथ मनाने की अपील की. त्योहार के दौरान अफवाहों से दूर रहने व किसी तरह के अफवाह फैलने पर थाना को सूचना देने की बात कही. प्रतिमा का विसर्जन समय पर करने की बात कही. थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वो व सोशल मीडिया पर नजर रखी जायेगी. पूजा के दौरान भड़काऊ व अश्लील बजाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसआई मनीष कुमार, राहुल सिंह, झामुमो युवा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, मुखिया विजय सिंह, अजय यादव, अब्दुल सलाम, भवानी राय, हिमांशु कुमार समेत कई उपस्थित थे.

गाइडलाइन के अनुसार पूजा मनाने की अपील

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा व संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने किया. मौके पर सीओ रितिक कुमार उपस्थित थे. इस दौरान लोगों को सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा मनाने की अपील की गयी. मौके पर पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव, उप प्रमुख राहुल गुप्ता, विनोद तंबोली, भैरवनाथ सिंह, अखिलेश कुमार, मनोज सिंह, मो आरिफ, मो सरमद, अभिनंदन प्रजापति के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

शांति व सौहार्द्र बनाये रखें

हंटरगंज. थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सरस्वती पूजा शांति व सौहार्द बनाए रखने की बात कही गयी. प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील व भड़काऊ गाना नहीं बजाने की बात कही गयी. बैठक में विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, मुखिया मदन चौधरी, प्रभु भुईयां, बृजकिशोर सिंह, मो मशीर आलम समेत अन्य उपस्थित थे.

कम ध्वनि में डीजे बजायें

प्रतापपुर. सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को प्रतापपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर सीओ विकास कुमार टुडु, पुलिस निरीक्षक अमरजीत कुमार, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने किया. सरस्वती पूजा के दौरान कम ध्वनि में डीजे बजाने की बात कही गयी. मौके पर एएसआई जय कुमार सिंह, विनोद तिवारी, सुर्यदेव यादव, मिस्टर आलम, प्रेम कुमार, सन्मुख यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

कान्हाचट्टी. राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीओ मनोज गोप व संचालन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने किया. इस दौरान सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर बीडीओ सुनील प्रकाश, प्रमुख इंदु देवी, उप प्रमुख, मुखिया छोटू सिंह, बब्लू भारती, मो शेरशाह, सोनू खान, जगदीश दांगी समेत कई उपस्थित थे.

भड़काऊ गाना नहीं बजाने का निर्देश

पत्थलगडा. थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ उदल राम व संचालन थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया. सरस्वती पूजा व प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान फ़ूहड़ व भड़काऊ गाने नहीं बजने का निर्देश दिया. मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, बिरोचन गिरी, सुनील कुमार सिंह, मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, नीतू देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, रामचन्द्र दांगी,मौलाना महफूज रहमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, राजद नेता विकाश यादव समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola