वैवाहिक कार्यक्रम में मांस मदिरा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :03 May 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में मांस मदिरा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय

सिमरिया व पत्थलगड्डा प्रखंड के शौंडिक समाज का सम्मेलन

विज्ञापन

: सिमरिया व पत्थलगड्डा प्रखंड के शौंडिक समाज का सम्मेलन सिमरिया. डाक बंगला परिसर में रविवार को सिमरिया व पत्थलगड्डा प्रखंड के शौंडिक समाज का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शिवनारायण प्रसाद ने की. सम्मेलन में जिला संयोजक सुरेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान समाज के उत्थान व विकास पर चर्चा की गयी. दहेज प्रथा उन्मूलन, मृत्युभोज उन्मूलन, शिक्षा पर जोर देना, वैवाहिक कार्यक्रम में मदिरा पर प्रतिबंध लगाने, झारखंड में शौंडिक समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने व ग्रामीण कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन में 21 सदस्यीय प्रखंड संचालन कमेटी का गठन किया गया, जिसमे संयोजक तेजनारायण प्रसाद व मीडिया प्रभारी संत प्रसास भारती को बनाया गया. मौके पर रामभजन प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, प्रिंस कुमार, शैलेश कुमार, गोविंद साहू, नर्सिंग साहू, राजेश साहू, दिनेश्वर साहू, जागेश्वर साहू, शंभु साहू, रामविनय प्रसाद, अनिल प्रसाद, राजू कुमार, प्रवीण कुमार, सहित समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola