जेवरात साफ करने के नाम पर गहने लेकर फरार हुए अपराधी

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 21 Nov 2025 7:51 PM

विज्ञापन

प्रखंड के डुमरीकला गांव में बर्तन साफ करने के नाम पर सोने-चांदी के गहने की ठगी कर अपराधी फरार हो गये.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के डुमरीकला गांव में बर्तन साफ करने के नाम पर सोने-चांदी के गहने की ठगी कर अपराधी फरार हो गये. महिला उषा देवी (पति-चंद्रशेखर सिंह) ने बताया कि उनके घर पर बाइक से दो लोग आये. खुद को पीतल का बर्तन साफ करनेवाले बता रहे थे. पहले दोनों ने महिला से उनके घर का बर्तन मांगा और साफ किया. इसके बाद पैर के पायल को गंदा बता साफ कराने की बात कहा. उसे भी साफ कर दे दिया. विश्वास में लेने के बाद उनसे गले में पहने सोने की चेन, कानबाली, अंगूठी सहित अन्य जेवरात को साफ करने के नाम पर खुलवाया और अपने पास ले लिया. उसके बाद महिला को धक्का मार बाइक से फरार हो गये. इस संबंध में महिला ने थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola