भाकपा अंचल परिषद की बैठक में आंदोलन की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
भाकपा अंचल परिषद की बैठक में आंदोलन की समीक्षा

बैठक में 13 मई को निकाली गयी रैली सह प्रदर्शन की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

सिमरिया. भाकपा अंचल परिषद की बैठक सोमवार को देल्हो के गुरुवाही में महावीर रजक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 13 मई को सीओ के विरुद्ध निकाली गयी रैली सह प्रदर्शन की समीक्षा की गयी. साथ ही सौंपे गये मांग पत्र पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करने के लिए बीडीओ से मिलने के लिए एक शिष्टमंडल का गठन किया गया. शिष्टमंडल में जवाहर विश्वकर्मा, शिवदयाल साहू, बिष्णुदेव साहू, मोती दांगी और तापेश्वर यादव को शामिल किया गया है. बैठक में यह भी चर्चा हुई कि शिवपुर कठौतिया रेलवे लाइन परियोजना के तहत इचाक खुर्द में अधिग्रहीत भूमि पर अंचल अधिकारी द्वारा आठ-नौ महीनों से कोई अग्रेतर कार्रवाई नहीं की गयी है. इस विषय को लेकर पार्टी के उच्च पदाधिकारी एसडीओ से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे. बैठक में अर्जुन कुमार, गयानाथ पांडेय, दशरथ ठाकुर, दिनेश्वर साव, गेंदो राणा, रामस्वरूप रजक, शमीम अंसारी, पिंटू कुमार, प्रदीप कुमार भोक्ता, गांगो गंझू, रामसागर सिंह, सरिता देवी, मंजु देवी सहित अंचल परिषद के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola