जीवनशैली में सुधार लाकर ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें: सीएस

सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
चतरा. सदर अस्पताल में रविवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा व उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों को उच्च रक्तचाप से बचाव व नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खान-पान के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने लोगों को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराने, संतुलित भोजन का उपयोग, नमक का सीमित सेवन व प्रतिदिन व्यायाम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि समय पर जांच व उपचार से ह्रदय रोग, स्ट्रॉक व अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. उपाधीक्षक ने कहा कि ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण पता नहीं चलते हैं. इसलिए हर व्यक्ति को समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करा कर बीमारियों से बचना चाहिए. इस दौरान अस्पताल में पहुंचे मरीजों व परिजनों की ब्लड प्रेशर जांच की गयी. साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर डॉ आशुतोष कुमार, कई चिकित्सक, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










