पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर यासना मिन्हास व अश्विनी मिन्हास के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन

आयोजन. प्रविका इंटरनेशनल स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता चतरा. सदर प्रखंड के गेरवां गांव स्थित प्रविका इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर यासना मिन्हास व अश्विनी मिन्हास के नेतृत्व में किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह आनंद मोटर शो रूम के मालिक आनंद शंकर उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया व बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया. बच्चों द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स में सामाजिक विषयों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा का महत्व व देशभक्ति जैसे भावों को खूबसूरती से उकेरा गया था. निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये नकद, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. वहीं द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये नकद, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये नकद, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये.इस मौके पर विधायक ने कहा कि जिले में इस तरह का आधुनिक स्कूल खुलना बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि अब जिले के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं विशिष्ट अतिथि आनंद शंकर ने कहा कि पहले जिले के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजना पड़ता था, लेकिन अब इस तरह का स्कूल जिले में खुलना गर्व की बात है उन्होंने कहा कि प्रविका इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगा और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola