चतरा : कोल वाहनों के परिचालन से ग्रामीण सड़क हो रही खराब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jan 2022 2:16 PM
टंडवा में ट्रांसपोर्ट कंपनियां इन दिनों मनमानी कर रही है. ट्रांसपोर्ट्स नियम को ताक पर रखते हुए ग्रामीण सड़क से कोयला ढुलाई कर रही है.
टंडवा में ट्रांसपोर्ट कंपनियां इन दिनों मनमानी कर रही है. ट्रांसपोर्ट्स नियम को ताक पर रखते हुए ग्रामीण सड़क से कोयला ढुलाई कर रही है. प्रखंड के लोगों के लिए ब्लॉक कार्यालय जाने के लिए बनायी गयी ग्रामीण सड़क का कोयला वाहनों ने धज्जियां उड़ा दी है. उक्त सड़क पर दिन-रात नियम कानून ताक पर रख कर ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है.
इस ओर किसी का ध्यान नहीं है, जबकि उक्त सड़क से नेता हो या पदाधिकारी सभी का आना-जाना होता है. बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा बाइपास सड़क बनाने के बाद ग्रामीणों की सुविधा के लिए बाइपास से टंडवा की पुरानी सड़क को जोड़ने के लिए उक्त सड़क का निर्माण कराया गया है.
लेकिन भारी भरकम कोल वाहन ने सड़क की सूरत बिगाड़ दी है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये गये हैं, जिसपर चलना मुश्किल हो गया है. हालत यह है कि सड़क खराब होने के बाद प्लांट के अंदर से बनी डीएवी स्कूल सड़क से कोल वाहन गुजरने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










