चतरा में 'स्पीड' का कहर: पुल की रेलिंग से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, Symbolic Pic- Freepik
Chatra Road Accident: चतरा जिले के हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. गेंजना गांव के समीप पुल की रेलिंग से टकराकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी. प्रतापपुर के पंकज कुमार और इमामगंज के रंजन कुमार ने दम तोड़ दिया.
Chatra Road Accident, चतरा (दीनबंधु की रिपोर्ट): चतरा जिले के हंटरगंज-प्रतापुर मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. घटना गेंजना गांव के समीप स्थित पुल के पास की है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक हादसे का कारण बन गयी.
बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई
मिली जानकारी के अनुसार प्रतापुर के लिपदा गांव निवासी रामरूप भारती के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और इमामगंज पिपरा गांव निवासी लक्ष्मण भारती के 23 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोरी से प्रतापुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गेंजना पुल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई.
Also Read: Gumla: ईंट भट्ठा व्यवसायी से 5 लाख लेवी वसूलने पहुंचा अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार और पांडेपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे मौके पर पहुंचे, इसके बाद दोनों को तत्काल हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.
परिजनों से संपर्क में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों के शव अस्पताल में ही रखे हुए थे. इस हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है. दो युवकों की अचानक मौत से परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं.
Also Read: सरायकेला में कलयुगी मां का खौफनाक कांड: 4 साल की मासूम बेटी का घोंटा गला, घर में दफनाया शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










