96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने पांडेयपुरा मस्जिद के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब लदी बाइक को जब्त किया है.

विज्ञापन

हंटरगंज. पुलिस ने पांडेयपुरा मस्जिद के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब लदी बाइक को जब्त किया है. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर विजय कुमार (पिता लखन साव) प्रतापपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का रहने वाला है. शराब के साथ बाइक (जेएच 13 एफ 3586) व एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बुधवार को दी. बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि उक्त रास्ते से बाईक पर बोरा में बंद कर शराब ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मस्जिद के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बाइक को रोक कर तलाशी ली गयी. इस दौरान अलग-अलग कंपनी के चार कार्टून में बंद शराब को जब्त किया गया. साथ ही तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एएसआई सुनील कुमार दुबे के अलावा कई जिला बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola