साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

एसडीपीओ सन्नी वर्धन से मुलाकात की.

विज्ञापन

चतरा. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सिमु प्रभाकर ने सोमवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन से मुलाकात की. इस दौरान जिले में बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम पर जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया. साइबर जागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. एसडीपीओ ने सिमु के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में जागरूकता अभियान चलाना अति आवश्यक है. जिले के स्कूल, कॉलेज, बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी जायेगी. पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयास से चतरा को साइबर अपराध मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जायेगा. मौके पर साइबर सुरक्षा व डिजिटल सुरक्षा को लेकर युवाओं को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola