गिद्धौर में भाजपा की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गिद्धौर में भाजपा की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार की अध्यक्षता में हुई. संचालन मंडल महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया. मंडल अध्यक्ष ने बताया कि छह दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन देवघर में होने की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया. हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान व संगठन मजबूती पर विस्तृत रूप से चर्चा की. बैठक में महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सह उपप्रमुख प्रीतम यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष सह बिजली व शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सह आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अमीर दांगी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री सह वन एवं पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि संजय यादव, आइटीसेल के राजेश कुमार, विनोद दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola