भाजपा देशहित में कार्य कर रही है: अन्नपूर्णा देवी

Updated:
विज्ञापन
भाजपा देशहित में कार्य कर रही है: अन्नपूर्णा देवी

कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

चतरा. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देशहित में बेहतर कार्य कर रही है. दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. ये बातें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कही. रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचायेंगे. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्यहित में काम नहीं कर रही है. केंद्र से भेजी गयी राशि का सदुपयोग नहीं हो रहा है, जिसके कारण लोगों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार घटनाएं घट रही हैं और उन्हें रोकने में राज्य सरकार विफल साबित हो रही है. एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है. मौके पर सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, निशा कुमारी, रूबी वर्मा, मिथिलेश गुप्ता समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola