चतरा में प्रसव के बाद बिरहोर महिला की मौत, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

चतरा : चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के शीतलपुर बिरहोर टोला की एक महिला की मौत रविवार की देर रात प्रसव के दौरान हो गयी. जबकि नवजात को सदर अस्पताल चतरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला शुकर बिरहोर की 35 वर्षीय पत्नी बबिता देवी थी. घटना के बाद […]
चतरा : चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के शीतलपुर बिरहोर टोला की एक महिला की मौत रविवार की देर रात प्रसव के दौरान हो गयी. जबकि नवजात को सदर अस्पताल चतरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला शुकर बिरहोर की 35 वर्षीय पत्नी बबिता देवी थी.
घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनंजय तिवारी को दी. धनंजय तिवारी नवजात को स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया. महिला की मौत के बाद भी कोई भी पदाधिकारी या स्वास्थ्य विभाग के लोग बिरहोर टोला नहीं पहुंचे. जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. मामले की जानकारी मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सह सीएचओ सरोज मिंज कुछ एएनएम के साथ वहां पहुंची.
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हुई मौत
ग्रामीणों का कहना हैं कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है. समय रहते महिला का इलाज होता तो उसकी जान बच सकती थी. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रभारी डॉ0 सुमित जायसवाल पर नाराजगी जताते हुए यह आरोप लगाया है कि ये कभी भी पत्थलगड़ा नहीं आते ना ही किसी का फोन रिसीव करते हैं. लोगों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही मृतक के आश्रित को समुचित मुआवजा देने की मांग की. इस संबंध में बीडीओ राहुल देव ने कहा कि मृतका के परिजनों को सरकारी सहायता दी जायेगी.
महिलाओं ने दिया कंधा
मृतका बिरहोर महिला को टोला के बिरहोर महिलाओं ने कंधा देकर श्मशान घाट ले गये. जहां शव को दफनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




