ePaper

पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारा धक्का, घायल

Updated at : 11 Oct 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारा धक्का, घायल

बालूमाथ थाना अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के समीप अज्ञात पिकअप वाहन ने रविवार को बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया.

विज्ञापन

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के समीप अज्ञात पिकअप वाहन ने रविवार को बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मुकेश उरांव पिता अर्जुन उरांव (ग्राम जबड़ा, चतरा) के रूप में की गयी. घटना के बाद घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने उसका प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार घायल मुड़मा मेला देखकर रविवार को बाइक से वापस अपने घर जा रहा था. इसी दौरान बालूमाथ न्यू बस स्टैंड के समीप पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया. इसके बाद वाहन फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola