ePaper

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच क्विंटल डोडा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Sep 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच क्विंटल डोडा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने पांच क्विंटल साढ़े छह किलो डोडा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में उत्तराखंड के जिला हरिद्वार थाना गंगहर गांव रामपुर के मो जावेद व अताउर रहमान समेत कई लोग हैं

विज्ञापन

चतरा : लावालौंग पुलिस ने शनिवार की शाम पांच क्विंटल साढ़े छह किलो डोडा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में उत्तराखंड के जिला हरिद्वार थाना गंगहर गांव रामपुर के मो जावेद व अताउर रहमान, लावालौंग के गरहे गांव के प्रवेश कुमार यादव, खाकर के बिगन गंझू और पलामू जिला के पिपराटांड़ थाना गांव तितलंगी के मनोज कुमार यादव शामिल है. पुलिस ने तस्करों के पास से डोडा लदा टाटा ट्रक संख्या (यूके 01 सीए 3371), मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या ( जेएच 03 एल 2577) और एक मोबाइल फोन जब्त किया है.

यह जानकारी रविवार को एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि 18 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि लावालौंग थाना के गरहे गांव के जंगल में एक टाटा कंपनी के ट्रक में डोडा लदा हुआ है और वह खरीद बिक्री के लिए जा रहा है. सूचना पर छापामारी टीम का गठन किया गया.

टीम मौके पर पहुंच कर ट्रक को जब्त व तस्करों को गिरफ्तार कर ली. एसडीपीओ ने बताया कि लावालौंग थाना कांड संख्या 57/ 21 के तहत मामला दर्ज कर रविवार को तस्करों को जेल भेज दिया है. छापामारी टीम में बीडीओ अमित कुमार, लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार, एसआइ रोहित टोप्पनो, हवलदार कृष्णलाल, आरक्षी चारकु यादव व आइआरबी के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola