नशे से होनेवाले दुष्प्रभावों से कराया जा रहा है अवगत

Updated:
विज्ञापन
नशे से होनेवाले दुष्प्रभावों से कराया जा रहा है अवगत

समाज में युवाओं, बच्चों के बीच अफीम व ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थों का सेवन लगातार बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

चतरा पुलिस की पहल चतरा. समाज में युवाओं, बच्चों के बीच अफीम व ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थों का सेवन लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसका दुष्परिणाम शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आने वाली पीढ़ियों पर पड़ रहा है. एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा 15 अगस्त से निषिद्ध मादक पदार्थ रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालय, महाविद्यालयों, हाट-बाज़ारों व ग्रामीण इलाकों में जाकर आमजन, छात्रों व समाज के प्रबुद्धजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है. अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है. बल्कि परिवार व समाज की शांति व प्रगति पर भी गंभीर असर डालता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी कुप्रवृत्तियों से दूर रहें. खेलकूद, शिक्षा व सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगायें. एसपी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. साथ ही आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गयी है. ताकि संयुक्त प्रयास से जिले को नशे के अभिशाप से मुक्त किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola