ePaper

बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता शिविर

Updated at : 12 Jun 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता शिविर

डालसा की ओर से बाल श्रम के विरुद्ध कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नावाडीह पनारी में गुरुवार को डालसा की ओर से बाल श्रम के विरुद्ध कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. पीएलवी कुमार विवेक रंजन व सरयू यादव ने स्कूली बच्चों को बाल श्रम से संबंधित कानून की जानकारी दी. इसे मानवीय अपराध बताया गया. प्रधानाध्यापक मो एजाज व सहायक अध्यापक भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए अभिशाप है. बाल श्रम से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है. इस दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर काफी संख्या में स्कूली बच्चे व विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola