आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भगवान भरोसे

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भगवान भरोसे

प्रखंड कई आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति गंभीर है. शायद ही निर्धारित समय पर कोई केंद्र खुलता हो.

विज्ञापन

इटखोरी. प्रखंड कई आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति गंभीर है. शायद ही निर्धारित समय पर कोई केंद्र खुलता हो. शुक्रवार को करनी भुइयां टोला के बगल का आंगनबाड़ी केंद्र सुबह साढ़े दस बजे तक बंद था. सेविका व सहायिकाओं की मनमानी से बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है. मुहल्ले के बच्चे बाल विकास परियोजना के लाभ से वंचित हैं. केंद्रों का निरीक्षण भी भगवान भरोसे है. पदस्थापित सुपरवाइजरों ने अपने सुविधा अनुसार केंद्रों का बंटवारा कर लिया है. इस संबंध में सीडीपीओ सविता सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola