481 अंक लाकर आकांक्षा कुमारी बनी जिला टॉपर

इंटर साइंस
इंटर साइंस चतरा. जैक इंटर साइंस में जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. पूरे राज्य में 13वां स्थान प्राप्त किया है. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरिया की छात्रा आकांक्षा कुमारी 481 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है. साथ ही राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त की है. वह सिमरिया बस्ती निवासी मुकेश सिंह उर्फ छोटू व गुड़िया देवी की पुत्री है. वहीं उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज चतरा की अर्चना कुमारी 477 अंक प्राप्त कर दूसरा, प्लस टू उच्च विद्यालय तुलबुल कान्हाचट्टी के दीपक कुमार 469 अंक प्राप्त कर तीसरा, प्लस टू हाई स्कूल बचरा की प्राची कुमारी 459 अंक प्राप्त कर चौथा, एसएस प्लस टू हाई स्कूल सिमरिया के चंदन कुमार 449 अंक प्राप्त कर पांचवां व इसी विद्यालय की रिया कुमारी 447 अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान प्राप्त की है. इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. इस बार इंटर साइंस में जिले के 2928 विद्यार्थी शामिल हुए थे. जिसमें 2454 विद्यार्थी सफल रहे. 1844 प्रथम श्रेणी, 603 द्वितीय श्रेणी व सात तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










