पांच लाख के अफीम साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 27 May 2026 9:48 PM
पांच लाख के अफीम साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सिमरिया. कुंदा पुलिस ने मरगड्डा गांव से पांच लाख के एक किलो 12 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर उमेश कुमार (पिता गोबिंद गंझु) है. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मरगड्डा गांव के उमेश कुमार अपने घर में व्यापार के करने के उद्देश्य से अफीम रखा है. सूचना के आधार पर गठित टीम ने उसके घर अफीम जब्त किया. साथ ही उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ कहा कि युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसकर अपना भविष्य को संकट में डालकर जीवन को बर्बाद कर रही है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा. छापामारी टीम में कुंदा सीओ दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार, एएसआई नागेश्वर पंडित व कई जवान शामिल थे.
18 लाख के अफीम व डोडा जब्त
लावालौंग पुलिस ने जोरदाग गांव से 18 लाख के अफीम, डोडा व पोस्ता दाना जब्त किया है. साथ ही 30 हजार नकद जब्त किया. जबकि तस्कर पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे. 1.570 किलो अफीम (सूखा पट्टा), 69.87 किलोग्राम डोडा, 25.850 किलोग्राम पोस्ता दाना व दो आधार कार्ड जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि जोरदाग गांव में ग्रामीण के द्वारा अपने घर मे भारी मात्रा में अफीम व डोडा रखे हुए है और बेचने की फिराक में है. सूचना के आधार पर गठित टीम ने उक्त गांव में छापामारी की. इस दौरान सकिंद्र यादव के घर से अफीम, धनेश्वर यादव के घर से दो बोड़ा डोडा व रामबली यादव के घर से सात बोरा डोडा, एक बोरा पोस्ता दाना व नकद जब्त किया गया. तीनों तस्करों के खिलाफ लावालौंग थाना कांड संख्या 34/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. टीम में एसडीपीओ के अलावा लावालौंग प्रभारी थाना प्रभारी विधायक प्रसाद यादव व कई जवान शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










