दस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

विज्ञापन

कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान पत्थलगड्डा. पुलिस ने नावाडीह के भेलवारा मोड़ के पास से दस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरेंद्र कुमार पासवान (पिता बिशुन पासवान) के रूप में की गयी, जो गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव का रहने वाला है. उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक बाइक व एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि भेलवारा मोड़ के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में एसडीपीओ, थाना प्रभारी के अलावा एएसआई प्रदीप कुमार सिंह व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola