विस्थापितों की बैठक में नयी कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन
विस्थापितों की बैठक में नयी कमेटी का गठन

परियोजना से प्रभावित रैयतों की बैठक बुलायी गयी

विज्ञापन

टंडवा. चुंदरूधाम परिसर में चंद्रगुप्त कोल परियोजना से प्रभावित रैयतों की बैठक बुलायी गयी. बैठक में ग्रामीणों ने अपने हक और अधिकारों को लेकर अपने विचार साझा किये. इसके बाद चंद्रगुप्त विस्थापित संघर्ष समिति बुकरु-टंडवा के नाम से नयी कमेटी का गठन किया गया. नवगठित कमेटी का रजिस्ट्रीकरण कराने और हर दिन सुबह साढ़े छह बजे चुंदरूधाम परिसर में नियमित बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद ग्रामीणों ने बुकरू के समीप सुशी कंपनी द्वारा बनायी गयी ट्रांसपोर्टिंग सड़क को काटकर विरोध जताया. अध्यक्षता सुभाष दास ने की. संचालन विनोद गुप्ता ने किया. मौके पर विजय पासवान, उमेश साव, गणेश प्रसाद गुप्ता, बासुदेव बसंत, राजेंद्र नायक, मिथिलेश गुप्ता, रामनंदन प्रसाद गुप्ता, विकास कुमार मालाकार, रवींद्र गुप्ता, अर्जुन दास, संतोष नायक, जागेश्वर दास, देवकी रजक, मो गुलजार, पवन पासवान, अमरनाथ गुप्ता, सुभाषचंद्र गुप्ता, छोटू गुप्ता, ओम गुप्ता, अनिल गुप्ता समेत कई रैयत उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola