हाइवा ने दुधारू मवेशी को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
हाइवा ने दुधारू मवेशी को रौंदा, मौत

हाइवा ने दुधारू मवेशी को रौंदा, मौत

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव स्थित यादव होटल के समीप बुधवार अहले सुबह कोयला लदा हाइवा की चपेट में आने से एक दुधारू पशु की मौत हो गयी. पशु गांगपुर गांव निवासी पप्पू गुप्ता का था. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बताया गया कि पशु सड़क किनारे था. इससे पशुपालक को लगभग 20 हजार का नुकसान हुआ है. मालूम हो कि चतरा-हजारीबाग पथ में हाइवा वाहन के परिचालन से लगातार घटनाएं घट रही है. जिससे सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों में भय बना रहता है. वाहन चालक मुख्य सड़क में तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते है. जिससे घटनाएं घट रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से हाइवा वाहनों की गति पर नियंत्रण, नियमित जांच अभियान व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola