विशाल पेड़ कार्यालय की दीवार पर अटका, गिरने की आशंका
Published by :Akarsh Aniket
Published at :05 Nov 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

विशाल पेड़ कार्यालय की दीवार पर अटका, गिरने की आशंका
विज्ञापन
चतरा. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में लगा एक गुलमोहर का विशाल पेड़ नीचे से उखड़ गया है और अब दीवार पर टिका हुआ है. पेड़ कभी भी गिर सकता है. दीवारी के दूसरी ओर आवासीय मकान है. घर के लोगों को हमेशा पेड़ गिरने का डर बना रहता है. मकान मालिक ज्योतिश सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने बताया कि पेड़ के नीचे से लोगो का आना जाना होता है. हमेशा पेड़ से टहनी टूट-टूट कर गिरते रहता है. पेड़ गिरने से जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है. इसे लेकर जिला समादेष्टा पदाधिकारी ने भी वन विभाग को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है. लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब पेड़ को हटाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की हादसा नहीं हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




