सवारी वाहन के पलटने से एक दर्जन लोग घायल

सवारी वाहन के पलटने से एक दर्जन लोग घायल
गिद्धौर. सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित एक सवारी वाहन सड़क किनारे पलट गया. जिससे वाहन में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर पहरा मुखिया बेबी देवी, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री वहां पहुंच कर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी घायल जोरी के रहनेवाले है. बताया गया कि सभी सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटीलावा गांव में छठी कार्यक्रम में गये थे. जिसमें बुधवार को सभी सवारी वाहन से वापस घर जा रहे थे. इस दौरान जापुट गांव समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










