ePaper

तोरवा नदी पर जल्द होगा पुल का निर्माण : इइ

Updated at : 01 Jan 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
तोरवा नदी पर जल्द होगा पुल का निर्माण : इइ

प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत योगियारा पंचायत के बरहे गांव के तोरवा नदी पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

चतरा. प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत योगियारा पंचायत के बरहे गांव के तोरवा नदी पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है. विभाग के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को उक्त गांव जाकर नदी की मापी कर डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है. कार्यपालक अभियंता सुरेश राम ने बताया कि डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा. अनुमति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नदी पर पुल का निर्माण कर लोगों को राहत पहुंचायी जायेगी. मालूम हो कि 30 दिसंबर को प्रभात खबर के अंक में इससे संबंधित खबर प्रकाशित हुई थी. इसके बाद विभाग हरकत में आयी और पुल निर्माण को लेकर कवायद शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola