चतरा : आपसी विवाद में शख्स की धारदार हथियार से मारकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2017 1:37 PM

विज्ञापन

चतरा : इटखोरी प्रखंड के पितिज चक्रवार में बुटा भुइयां का हत्या आपसी विवाद के कारण कर दी गयी. बातया जा रहा है कि बूटा की हत्‍या धारदार हथियार से की गयी है. घटना स्‍थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बुटा भुइयां हत्या मामले में दस लोगो को हिरासत […]

विज्ञापन

चतरा : इटखोरी प्रखंड के पितिज चक्रवार में बुटा भुइयां का हत्या आपसी विवाद के कारण कर दी गयी. बातया जा रहा है कि बूटा की हत्‍या धारदार हथियार से की गयी है. घटना स्‍थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस ने बुटा भुइयां हत्या मामले में दस लोगो को हिरासत में लिया है और सभी से पूछ-ताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार बुटा भुइयां की बेटी घर से चार दिनों से गायब थी. समाज के लोगों ने कहा की उनकी बदनामी हो रही है.

इस बीच एक दिन पूर्व बूटा की बेटी घर वापस लौट आयी. समाज के लोगो ने पंचायत कर सजा देने के ख्याल से बुटा भुइयां की पिटाई की. जहां माथा में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र ने गांव के कोई लोगों के खिलाफ थाना मे मामला दर्ज कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola