32 पथ विक्रेताओं को मिला व्यवस्थित चबूतरा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 19 Aug 2025 4:46 PM

विज्ञापन

नगर परिषद ने मंगलवार को टीओपी के पास निर्मित वेंडिंग जोन का प्रारंभ किया.

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद ने मंगलवार को टीओपी के पास निर्मित वेंडिंग जोन का प्रारंभ किया. यह कदम शहर के पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय करने के अवसर प्रदान करने की दिशा में अहम साबित होगा. नगर प्रशासक विनीता कुमारी ने बताया कि वेंडिंग जोन में 32 चबूतरे बनाये गये हैं. प्रत्येक वेंडर को 6×8 फीट का चबूतरा दिया जायेगा. जिसके नीचे सामान रखने के लिए लॉकर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. वेंडिंग जोन के संचालन के लिए एक समिति का गठन किया जायेगा. रख-रखाव के लिए वेंडरों से मासिक शुल्क लिया जायेगा. साथ ही प्रत्येक वेंडर के साथ दो पक्षीय इकरारनामा किया जायेगा. जिसका प्रतिवर्ष नवीनीकरण होगा. बताया कि आने वाले दिनों में वेंडिंग जोन के आसपास की सड़कों को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया जायेगा. इससे फुटपाथों को अवैध दुकानदारों से मुक्त कर शहर की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी. स्थान मिलने से वेंडरों में उत्साह का माहौल है. उन्होंने नगर परिषद का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें व्यवस्थित जगह पर व्यवसाय करने की सुविधा मिलेगी. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक पिंकी सिंह, सीआरपी बिना कुमारी, नीलम देवी, संगीता देवी, मेल देवी व पिंकी कुमारी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola