पेड़ से लटकते शव मिलने का अनुसंधान शुरू

गिद्धौर : बुधवार को पेड़ से लटकते विवाहिता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर लव कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह, इटखोरी थाना प्रभारी सचिन कुमार दास व पत्थलगड्डा थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने मामले के अनुसंधान को लेकर रणनीति बनायी. पुलिस इसे […]
गिद्धौर : बुधवार को पेड़ से लटकते विवाहिता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर लव कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह, इटखोरी थाना प्रभारी सचिन कुमार दास व पत्थलगड्डा थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने मामले के अनुसंधान को लेकर रणनीति बनायी.
पुलिस इसे हत्या का मामला मान कर जांच कर रही है. इस संबंध में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले में निर्दोष फंसे नहीं, इसे लेकर पुरी सतर्कता बरती जा रही हैं. पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द घटना में शामिल लोगों को पर्दाफाश किया जायेगा. मालूम हो कि बुधवार को थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के समीप पुलिस ने बायं गांव निवासी हेमराज गंझू की पुत्री ललिता कुमारी का शव बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










