चतरा में बैंक ऑफ इंडिया से पांच मिनट में रूपेय 23 लाख लूटे
Updated at : 30 Jul 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

हंटरगंज के गोसाईडीह गांव स्थित बैंक में हुई वारदात हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपराधियों ने 23 लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक से आये छह अपराधियों ने मात्र पांच मिनट में घटना को अंजाम दिया. इसके बाद गया की ओर […]
विज्ञापन
हंटरगंज के गोसाईडीह गांव स्थित बैंक में हुई वारदात
हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपराधियों ने 23 लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक से आये छह अपराधियों ने मात्र पांच मिनट में घटना को अंजाम दिया. इसके बाद गया की ओर भाग गये. घटना की सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस बैंक पहुंची. हालांकि हंटरगंज थाने की दूरी बैंक से करीब चार किलोमीटर ही है.
जानकारी के अनुसार, हर दिन की तरह बैंक सुबह नौ बजे खुला. छह अपराधी 9:45 बजे बैंक पहुंचे. दो बाइक पर बैठे थे, जबकि एक बैंक के गेट पर खड़ा था. तीन अपराधी तेजी से बैंक में घुसे. इनमें से एक ने सबसे पहले मैनेजर मृगेंद्र शेखर को पिस्टल दिखा कर कब्जे में कर लिया. दूसरे अपराधी ने कैशियर कुंदन कुमार को हथियार दिखा आयरन चेस्ट खुलवाया और उसमें रखे 23 लाख रुपये बैग में भर लिये. तीसरे अपराधी ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को चुपचाप रहने की हिदायत दी.
इस दौरान विरोध करने पर मैनेजर, कैशियर व चपरासी के साथ मारपीट भी की गयी. करीब पांच मिनट में ही घटना को अंजाम देकर अपराधी बैंक से निकल भागे. अपराधियों के जाने के बाद बैंककर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. 30 मिनट बाद एसडीपीओ वरुण रजक, हंटरगंज व डोभी थाना के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी बैंक पहुंचे. उन्होंने बैंक कर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ की. साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा. फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है. वहीं दूसरी ओर एलडीएम एमके दास व डीजीएम बालदेव टोप्पो भी बैंक पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




