बुंदेल समाज ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

325 युवाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

: 325 युवाओं को किया गया सम्मानित इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कीर्तन मंडली में बुंदेल समाज की ओर से युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चय परगना के बुंदेल समाज के हजारपति बाबू निरंजन प्रसाद सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी श्रीनिवास जी महाराज, कीर्तन मंडली के अध्यक्ष शिव सेवक प्रसाद सिंह समेत 12 तपा के तपेदार उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से समारोह का शुभारंभ किया. मंच संचालन डॉ पुरुषोत्तम सिंह ने किया. मुख्य अतिथि को हरिश्चंद्र सिंह, श्याम प्रसाद सिंह व सीताराम सिंह ने पगड़ी व अंगवस्त्र, विशिष्ट अतिथि व 12 तपा के तपेदारों को भी मोमेंटो, पगड़ी, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. 325 युवाओं जो सरकारी नौकरी प्राप्त करने व प्रतिभावान छात्रों, पत्रकारो को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त विग कमांडर संजीव ने लोगों को शिक्षा के कई टिप्स दिये. वक्ताओं ने समाज का विकास कैसे हो, हमारे समाज के बच्चे कैसे उच्च शिक्षा प्राप्त करे, इस पर प्रकाश डाला. मौके पर सत्यनारायण सिंह, बबन सिंह, विकास सिंह, बबलू सिंह, ज्वाला सिंह, गुनी सिंह, राहुल सिंह,शिव कुमार सिंह,रणधीर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें निर्भय पांडेय की टीम ने होली पर आधारित गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया. समारोह में अन्य लोगों के अलावा आदित्य सिंह, गुनगुन सिंह, अनंत सिंह उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola