चतरा नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान, 1492 वोट से अमन यादव को हराया

सर्टिफिकेट लेते अताउर रहमान
Chatra Municipal Council Election Result: नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमन यादव को 1492 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की.
मो० तसलीम
Chatra Municipal Council Election Result: नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमन यादव को 1492 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया. बाबू भाई को 6111 मत मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रहे अमन यादव को 4619 मत मिले. इस तरह बाबू भाई 1492 वोट से चुनाव जीता. वहीं तीसरे स्थान पर राजेश साह रहे, उन्हें 3844 वोट मिले.
इस प्रकार सुदेश कुमार उर्फ फंटूश को 2381, भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्यासागर आर्य को 1355, मो तौफीक आलम को 884, बीरेंद्र दास को 879, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बशीर नेजामुद्दीन को 455, झामुमो समर्थित प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक निषाद को 428, जमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव को 401, पप्पू यादव 295, हिमांशु कुमार उर्फ हनी 262, दिनेश कुमार को 208, राजेश कुमार रौशन को 199, राजवीर को 180, संजय कुमार जायसवाल 176, मो आशिक उर्फ लाडला को 146, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल 129, मो तनवीर अख्तर 115, संजय कुमार 61, मो इरफान को 59 व शंकर प्रसाद को 44 वोट मिले.
जनता की उम्मीद पर खरा उतरूंगा : अताउर रहमान
विजयी घोषित होने के बाद अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें मौका दिया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उनका लक्ष्य चतरा नगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है. इसके लिये शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा. होल्डिंग टैक्स में कमी लाकर आम लोगों को राहत देने की दिशा में ठोस पहल की जायेगी. टेंपो स्टैंड बनाया जायेगा. बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि हर घर तक नियमित पानी पहुंच सके. उन्होंने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ नगर का विकास करेंगे.
ये भी पढ़ें…
मनोज चौधरी बने सरायकेला नगर पंचायत के नये अध्यक्ष
खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं रानी टूटी, देखें वार्ड के पार्षदों की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




