चतरा, गिद्धौर व चाडरम की टीम हुई विजयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 5:20 AM
चतरा : जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत तीन मैच खेले गये. अंडर बालिका वर्ग के पहले मैच में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा की छात्राओं ने कस्तूरबा पत्थलगड्डा को एक गोल से हराया. दूसरे मैच में कस्तूरबा गिद्धौर ने कस्तूरबा इटखोरी को 1-0 से पराजित किया. […]
चतरा : जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत तीन मैच खेले गये. अंडर बालिका वर्ग के पहले मैच में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा की छात्राओं ने कस्तूरबा पत्थलगड्डा को एक गोल से हराया.
दूसरे मैच में कस्तूरबा गिद्धौर ने कस्तूरबा इटखोरी को 1-0 से पराजित किया. वहीं बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाडरम की टीम ने एसएस हाइस्कूल बोधडीह कुंदा को दो गोल से पराजित किया. अंडर 14 में चतरा के अलावे अन्य टीम को नहीं पहुंचने से मैच नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










