चतरा : पत्नी मायके से पैसे लायी, तो हो सका बालदेव का अंतिम संस्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चतरा : टीबी के मरीज बालदेव भारती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. घर की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि शव का अंतिम संस्कार करने को भी पैसे नहीं थे. रविवार को पत्नी गुलिया देवी अपने मायके गयी और वहां से पैसा लाकर समाज के लोगों को दिया. देर शाम शव […]
विज्ञापन
चतरा : टीबी के मरीज बालदेव भारती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. घर की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि शव का अंतिम संस्कार करने को भी पैसे नहीं थे. रविवार को पत्नी गुलिया देवी अपने मायके गयी और वहां से पैसा लाकर समाज के लोगों को दिया. देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया. सोमवार को बीडीओ कृतिबाला लकड़ा मृतक के घर पहुंची और बालदेव की पत्नी व मां बिंदेश्वरी देवी से मिली.
बीडीओ ने 50 किलो चावल, चार पैकेट नमक, तीन लीटर केरोसिन व एक हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया. बीडीओ ने कहा कि मृतक की पत्नी को शीघ्र विधवा पेंशन दी जायेगी. गुलिया देवी ने कहा कि उनके पति एक साल से टीबी की बीमारी से ग्रसित थे. आज तक पहले कोई हालचाल लेने नहीं पहुंचा, अब लोग घड़ियाली आंसू बहाने घर पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










