चार प्रखंड 24 घंटे से अंधेरा में

पत्थलगड्डा, गिद्धौर, सिमरिया व लावालौंग प्रखंड में बिजली नहीं गिद्धौर लाइन में फॉल्ट बताया जा रहा है, गर्मी में उपभोक्ता हैं परेशान चतरा : पत्थलगड्डा समेत चार प्रखंड 24 घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है. इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. कटकमसांडी-गिद्धौर मुख्य लाइन में फॉल्ट होने की बात कहकर बिजली काटी […]
पत्थलगड्डा, गिद्धौर, सिमरिया व लावालौंग प्रखंड में बिजली नहीं
गिद्धौर लाइन में फॉल्ट बताया जा रहा है, गर्मी में उपभोक्ता हैं परेशान
चतरा : पत्थलगड्डा समेत चार प्रखंड 24 घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है. इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. कटकमसांडी-गिद्धौर मुख्य लाइन में फॉल्ट होने की बात कहकर बिजली काटी जा रही है. पत्थलगड्डा के साथ-साथ गिद्धौर, सिमरिया व लावालौंग प्रखंड में बिजली आपूर्ति ठप है, हालांकि बारिश के कारण फॉल्ट होना बताया जा रहा है.
शुक्रवार को कटकमसांडी-हजारीबाग लाइन में फॉल्ट होने के कारण रातभर बिजली कटी रही. कटकमसांडी पावर सब स्टेशन कर्मियों का कहना है कि गिद्धौर लाइन में फॉल्ट है. बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को इसकी जानकारी दी गयी. विभाग के प्रति लोगो में रोष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










