मारपीट कर पैसा छीना, दो हिरासत में

इटखोरी : धनखेरी में बकरी खरीदने आये मोहम्मद अमान व गुलाम हैदर (ग्राम चय कला ,थाना चौपारण) के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर लगभग नौ हजार रुपया छीन लिया. इस मामले में पुलिस ने बीरेंद्र गोप व सुदीप यादव को हिरासत में लिया है. प्रशिक्षु आइएएस सौरव, डीएसपी वरुण देवगम, बीडीओ उत्तम प्रसाद व […]
इटखोरी : धनखेरी में बकरी खरीदने आये मोहम्मद अमान व गुलाम हैदर (ग्राम चय कला ,थाना चौपारण) के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर लगभग नौ हजार रुपया छीन लिया. इस मामले में पुलिस ने बीरेंद्र गोप व सुदीप यादव को हिरासत में लिया है. प्रशिक्षु आइएएस सौरव, डीएसपी वरुण देवगम, बीडीओ उत्तम प्रसाद व सीओ बैद्यनाथ कामती अस्पताल जाकर पीड़ितों से मामले की जानकारी ली.
इस संबंध में पीड़ितों ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि वे लोग बकरी व खस्सी का कारोबार करते हैं. बकरी खरीदने धनखेरी बस्ती गये थे तभी कुछ लोग बैल खरीदने के लिए कह रहे थे. हमलोगों द्वारा इन्कार किये जाने पर मारपीट करने लगे.
इस संबंध में डीएसपी वरुण देवगम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, न्यायोचित कार्रवाई होगी. इधर, घटना के बाद बुद्धिजीवियों द्वारा समझौता कराने की पहल की जा रही थी. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










