स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2019 1:24 AM
सिमरिया : थाना क्षेत्र के बेलगड़ा चौक के समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के चीरू गांव निवासी मो. नाजिर, पत्नी रुवेदा खातून व पुत्री शाहिना परवीन शामिल है. ग्रामीणों के मदद से तीनों को इलाज के लिए रेफरल […]
सिमरिया : थाना क्षेत्र के बेलगड़ा चौक के समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के चीरू गांव निवासी मो. नाजिर, पत्नी रुवेदा खातून व पुत्री शाहिना परवीन शामिल है. ग्रामीणों के मदद से तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया.
जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पति, पत्नी व पुत्री तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से सिमरिया फतहा गांव रिश्तेदार के यहां आ रहे थे. इस दौरान स्कॉर्पियो से बाइक का जोरदार टक्कर हो गयी. चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










