ePaper

2014 की अपेक्षा इस बार 12.82% अधिक मतदान

Updated at : 03 May 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
2014 की अपेक्षा इस बार 12.82% अधिक मतदान

चतरा संसदीय क्षेत्र में 64.84% मतदाताओं ने डाले वोट पुरुष से अधिक महिला मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग चतरा : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने समाहरणालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की. उपायुक्त ने चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर लोकसभा क्षेत्र के […]

विज्ञापन

चतरा संसदीय क्षेत्र में 64.84% मतदाताओं ने डाले वोट

पुरुष से अधिक महिला मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
चतरा : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने समाहरणालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की. उपायुक्त ने चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता, जिला व पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मी, मतदान कर्मी को बधाई दी.
उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में 64.84 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें पुरुष मतदाता ने 61.96 व महिला मतदाताओं ने 68.03 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया. सिमरिया विधानसभा में 65.05, चतरा में 62.18, मनिका में 64.33, लातेहार में 68.22 व पांकी विधानसभा क्षेत्र में 65.31 प्रतिशत मतदान हुआ है. उन्होंने बताया कि इस बार सभी मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं ने भी जमकर मतदान किया. दिव्यांगों ने 86.44 प्रतिशत मतदान किया.
दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी. उपायुक्त ने बताया कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के पोस्ट पोल इवीएम को चतरा कॉलेज चतरा के सुरक्षित वज्रगृह में रखकर सील कर दिया गया है. वर्ष 2014 लोकसभा की तुलना में इस बार चुनाव प्रतिशत 12.82 की बढ़ोतरी हुई हैं. स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाये गये मतदाता जागरूकता अभियान का असर चुनाव प्रतिशत में देखने को मिला हैं. इस अवसर पर एसी संतोष कुमार सिन्हा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा सिन्हा, नोडल पदाधिकारी अनवर हुसैन, मीडिया कोषांग समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola