ePaper

भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह आज करेंगे नामांकन

Updated at : 09 Apr 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह आज करेंगे नामांकन

चतरा : सांसद सह भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह मंगलवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. सोमवार को नामांकन पर्चा की प्रक्रिया में दिन भर लगे रहे. सांसद ने बताया कि अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. रविवार को सांसद मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चतरा पहुंचे थे. अपने आवास पर […]

विज्ञापन

चतरा : सांसद सह भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह मंगलवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. सोमवार को नामांकन पर्चा की प्रक्रिया में दिन भर लगे रहे. सांसद ने बताया कि अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. रविवार को सांसद मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चतरा पहुंचे थे.

अपने आवास पर देर रात तक भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते रहे. सोमवार को कई नाराज कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें मनाने में जुटे रहे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी हमसे मिलने के बाद दूर हो जायेगी. उन्होंने कहा कि समय कम होने के बाद भी अधिक से अधिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारियों, समर्थक व मतदाताओं से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान चतरा, लातेहार के साथ-साथ पलामू के पांकी से काफी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola