चतरा: 10 लाख का इनामी उग्रवादी कबीर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चतरा : टीपीसी के सब जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी कबीर गंझू उर्फ किशोर को पुलिस ने गुरुवार को टंडवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. कबीर सिमरिया थाना के हुरनाली गांव का रहनेवाला है.उस पर सिमरिया, टंडवा, कटकमसांडी समेत कई थाना में मामला दर्ज है. उसके पास से आधुनिक हथियार […]
विज्ञापन
चतरा : टीपीसी के सब जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी कबीर गंझू उर्फ किशोर को पुलिस ने गुरुवार को टंडवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
कबीर सिमरिया थाना के हुरनाली गांव का रहनेवाला है.उस पर सिमरिया, टंडवा, कटकमसांडी समेत कई थाना में मामला दर्ज है. उसके पास से आधुनिक हथियार भी बरामद किये गये हैं.
कबीर को गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. उसने पुलिस को टीपीसी संगठन से संबंधित कई गुप्त जानकारी दी हैं.हालांकि पुलिस ने कबीर की गिरफ्तारी की पुष्टि नही की है.
मालूम हो कि छह माह पर्व टीपीसी के द्वितीय स्तर के कमांडर कोहराम को पुलिस ने हजारीबाग से गिरफ्तार किया था. पुलिस लगातार टीपीसी संगठन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. संगठन के कई पूर्व उग्रवादियों के घर कुर्की की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










