सड़क दुर्घटना में तीन घायल

इटखोरी : बघमुंडी के पास एस्बेस्टस सीट लेकर सड़क पार कर रहे लोगों से टकरा जाने के कारण बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बालदेव यादव, प्रदीप यादव तथा कौलाश यादव ग्राम बेलगड्डा निवासी हैं. सभी का इलाज सीएचसी में किया गया. गंभीर रूप से घायल बालदेव व कैलाश को हजारीबाग रेफर […]
इटखोरी : बघमुंडी के पास एस्बेस्टस सीट लेकर सड़क पार कर रहे लोगों से टकरा जाने के कारण बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बालदेव यादव, प्रदीप यादव तथा कौलाश यादव ग्राम बेलगड्डा निवासी हैं. सभी का इलाज सीएचसी में किया गया. गंभीर रूप से घायल बालदेव व कैलाश को हजारीबाग रेफर किया गया. घटना शनिवार शाम छह बजे की है. उक्त सभी अपनी बहन के घर ग्राम महेशा से लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी.
तड़पते रहे घायल
सीएचसी में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण घायल व्यक्ति इलाज के अभाव में तड़पते रहे. मौके पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मी ने घायलों का इलाज किया. स्वास्थ्य केंद्र की कुव्यवस्था से लोगों में काफी आक्रोश दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




