दूसरे दिन भी बंद रहा शिवपुर साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग कार्य

Updated:
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बंद रहा शिवपुर साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग कार्य

मालूम हो कि शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क से शिवपुर साइडिंग तक कोयले की ढुलाई होती है.

विज्ञापन

टंडवा. शिवपुर रेलवे साइडिंग ट्रांसपोर्टिंग का काम रैयतों के विरोध के कारण दूसरे दिन गुरुवार को भी बंद रहा, जिससे लगभग 40 हजार टन डिस्पैच बाधित हो गया. मालूम हो कि शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क से शिवपुर साइडिंग तक कोयले की ढुलाई होती है. उक्त सड़क में कुछ जमीन सीसीएल अधिग्रहण से बाहर है, जिसमें कंपनियां रैयतों से भाड़ा तय कर ढुलाई करती है. वर्तमान में कोयला खनन कर रही एनसीसी की सहयोगी कंपनी एवीएस द्वारा कोयला ढुलाई रैयतों के साथ समझौता कर की जा रही है. एवीएस को प्रतिदिन 30 हजार टन कोयला ढुलाई करनी है, लेकिन इसी बीच कोयला ढुलाई में तेजी लाने को लेकर सीसीएल द्वारा एक अन्य टेंडर निकाला गया, जिसमें वेरिएंट कंपनी एल वन हुई. उक्त कंपनी को भी प्रतिदिन 30 हजार टन कोयला ढुलाई करनी है. वेरिएंट कंपनी ने बिना रैयतों से बात किये बुधवार से काम शुरू कर दिया, जिससे आक्रोशित रैयतों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि जबतक वेरिएंट कंपनी ग्रामीणों से वार्ता नहीं करती, ढुलाई ठप रहेगी. ग्रामीणों ने बताया कि अबतक वार्ता को लेकर कोई पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola