12 घंटे मिल रही है बिजली

Updated at : 26 Jun 2014 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
12 घंटे मिल रही है बिजली

लोड शेडिंग से जिले के लोग परेशान, 24 घंटे में सिर्फ चतरा : जिले के लोग इन दिनों लोड शेडिंग से परेशान है़ं 24 घंटे में लोगों को मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल रही है़ यह स्थित पिछले एक सप्ताह से है. चतरा व इटखोरी पावर सब स्टेशन से सभी फीडरों को 45-45 मिनट […]

विज्ञापन

लोड शेडिंग से जिले के लोग परेशान, 24 घंटे में सिर्फ

चतरा : जिले के लोग इन दिनों लोड शेडिंग से परेशान है़ं 24 घंटे में लोगों को मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल रही है़ यह स्थित पिछले एक सप्ताह से है. चतरा व इटखोरी पावर सब स्टेशन से सभी फीडरों को 45-45 मिनट बिजली आपूर्ति की जा रही है़ ऐसे में विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है़ लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे.

ज्ञात हो कि जिले को आठ सौ एंपियर बिजली की जरूरत है, जबकि मात्र 150 एंपियर बिजली मिल रही है़ यही वजह है कि लोगों को लो वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है़

क्या कहते हैं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार : दुकानदार तन्मय नंदी ने बताया कि जब से बिजली कि स्थिति खराब हुई है, आमदनी घट गयी है. मो एकराम ने बताया कि बिजली नहीं रहने से काम ठप रहता है. इस कारण घाटा हो रहा है.

क्या कहते हैं लोग : विजय दांगी ने कहा कि बिजली नहीं रहने से समय पर खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. अधिक दाम पर केरोसिन खरीद कर सिंचाई कर रहे हैं. किसान प्रमोद दांगी ने कहा कि बारिश के पानी में धान बीज तो बो दिया, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण पटवन नहीं कर पा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola